Aligarh News: गोरक्षकों को सजा के विरोध में अलीगढ़ में करणी सेना का प्रदर्शन, रिहाई की मांग
Aligarh News: मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा मामले में 14 गोरक्षकों को सजा के विरोध में अलीगढ़ में करणी सेना का प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन।
Aligarh News
Aligarh News:-मध्य प्रदेश के सिवनी मालवा में गौ सेवा करने वाले 14 गोरक्षकों को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना के पदाधिकारियों ने अलीगढ़ में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में तथा ब्रज प्रांत युवा शक्ति अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह और युवा जिलाध्यक्ष सचिन राघव के नेतृत्व में किया गया।क्षत्रिय करणी सेना द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि सिवनी मालवा मामले में सजा पाए सभी गोरक्षकों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित की जाए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि गौ सेवा और गौ रक्षा करने वालों के साथ न्याय होना चाहिए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म में पूजनीय हैं। और गौ रक्षा करने वाले लोग समाज की धार्मिक भावनाओं से जुड़े कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना गौ रक्षा और सनातन धर्म से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।ज्ञापन में संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच, फैसले की समीक्षा और न्याय की मांग भी की गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय व्यवस्था में सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष निर्णय होना चाहिए।इस दौरान ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह, राजेंद्र मॉर्गन, पं. केशव देव, अवनीश राघव, योगेश वर्मा, सुनील शर्मा, बॉली शर्मा, आशीष सिंह, अभिनव ठाकुर, शरद ठाकुर, प्रिंस अग्रवाल, हर्ष राणा, सुमित चौहान वाल्मीकि, अमित कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र सिंह, आदित्य ठाकुर, अमन माहौर, सोनू कुमार, अनुज चौटाला, आलोक कुमार, विवेक वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ता मौजूद रहे।