Aligarh News: कड़े सुरक्षा घेरे में सफल रहा सीएम योगी का अलीगढ़ दौरा, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Aligarh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा कड़ी सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया, समीक्षा बैठक की और जनसभा को संबोधित किया।

Update:2026-06-22 22:44 IST

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ भ्रमण कार्यक्रम सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर यातायात प्रबंधन के बीच सकुशल संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था और कार्यक्रम स्थल सहित पूरे रूट पर विशेष निगरानी रखी गई।

मुख्यमंत्री के जनपद आगमन पर पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के विकास कार्यों, सरकार की योजनाओं और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री का मुख्य कार्यक्रम नुमाइश मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में हुआ, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए थे। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ अपनी ड्यूटी पर तैनात रहे, जिसके चलते मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी और मेहनत के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट सहयोग और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस आगे भी इसी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा, सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य करती रहेगी।

Tags:    

Similar News