Aligarh News: खैरेश्वर धाम में शिवभक्तों का सैलाब, एसएसपी नीरज जादौन ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Aligarh News: खैरेश्वर धाम में शिवभक्तों की भीड़, एसएसपी नीरज जादौन ने देर रात सुरक्षा व्यवस्था परखी
Aligarh News: सावन के द्वितीय सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर अलीगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुगम जलाभिषेक एवं दर्शन को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने खैरेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी के निरीक्षण से पुलिसकर्मियों में भी मुस्तैदी देखने को मिली।
अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था और पुलिस बल की तैनाती की जानकारी ली गई। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और कहा कि मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखें और श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन एवं जलाभिषेक कराया जाए।
अलीगढ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मंदिर परिसर के साथ-साथ आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने पर यातायात को सुचारु बनाए रखा जाए और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
भीड़ पर निगरानी, यातायात पर फोकस
पुलिस अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सावन के द्वितीय सोमवार और महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए खैरेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में अलीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुगम जलाभिषेक, दर्शन और यातायात व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाएअलीगढ़ पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।