Aligarh News: पति-पत्नी से मारपीट और छेड़छाड़, पिसावा पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे

Aligarh News: अलीगढ़ में घर में घुसकर पति-पत्नी से मारपीट व छेड़छाड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Update:2026-08-09 22:50 IST

Aligarh News:-पिसावा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट, छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को थाना पिसावा क्षेत्र में आरोपियों द्वारा वादी के घर में घुसकर वादी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप सामने आया था। मामले में छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर थाना पिसावा में मु0अ0सं0 114/2026, धारा 76/115(2)/191(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना पिसावा पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र पिसावा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रशान्त कुमार पुत्र धीरेन्द्र सिंह, कृष्णा उर्फ शगुन उर्फ भन्डा पुत्र हरेन्द्र सिंह और सौरभ पुत्र नरेन्द्र सिंह, सभी निवासी ग्राम विक्रमगंज, थाना पिसावा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रशान्त कुमार के खिलाफ मौजूदा मुकदमे के अलावा वर्ष 2021 में भी थाना पिसावा में मारपीट, नुकसान पहुंचाने, घर में घुसने, गाली-गलौज और धमकी देने से संबंधित मुकदमा दर्ज रहा है।

वहीं आरोपी कृष्णा उर्फ शगुन उर्फ भन्डा के खिलाफ भी मौजूदा मुकदमे के अलावा वर्ष 2023 और 2022 में अलग-अलग धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई में थाना पिसावा के व0उ0नि0 विकास चौहान, उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह, कां0 विवेक कुमार और कां0 अभिषेक कुमार शामिल रहे। 

Tags:    

Similar News