Aligarh News: दबंगई का वीडियो वायरल, कार चालक ने बाइक सवार दंपति को पीटा, महिला को भी पीटा
Aligarh News: जनपद में कार चालक द्वारा बाइक सवार दंपति से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। महिला के साथ भी मारपीट करने का आरोप है।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: देहली गेट थाना क्षेत्र की मंगल धाम कॉलोनी से सरेराह दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार चालक द्वारा बाइक सवार दंपति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
वायरल वीडियो में कथित तौर पर कार चालक बाइक सवार दंपति से विवाद करता नजर आ रहा है। इसके बाद वह दंपति के साथ हाथापाई शुरू कर देता है। आरोप है। कि कार चालक ने महिला को भी नहीं बख्शा और उसके साथ थप्पड़ व घूंसे से मारपीट की। महिला को जमीन पर गिराकर पीटने का दृश्य भी वीडियो में दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटती नजर आ रही है।हालांकि, वायरल वीडियो में विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों के बीच घटना का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है। कि सार्वजनिक स्थान पर दंपति के साथ इस तरह मारपीट करना गंभीर मामला है। और पुलिस को वीडियो के आधार पर मामले की जांच करनी चाहिए। बताया जा रहा है। कि वायरल वीडियो देहली गेट थाना क्षेत्र की मंगल धाम कॉलोनी का है। अलीगढ पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच कर घटना की वास्तविकता और आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद किस वजह से हुआ और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।