Aligarh News: VVIP दौरे से पहले अलीगढ़ में हाई अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान

Aligarh News: अलीगढ़ में प्रस्तावित वीवीआईपी दौरे से पहले प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Update:2026-06-21 17:18 IST

Aligarh News: प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलीगढ़ पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने खुद मोर्चा संभालते हुए कार्यक्रम स्थलों का लगातार निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया और अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थल, प्रवेश और निकासी मार्गों की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने चिन्हित किए गए चेकिंग प्वाइंटों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाले रास्तों और आम लोगों की सुविधा को लेकर भी संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है, जिससे कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति से बचा जा सके।

अलीगढ पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है। कि वीवीआईपी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी।

इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी तैयारियों को समय से पूरा करने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News