Aligarh News: जनगणना-2027 के फील्ड कार्य में प्रदर्शन, कार्य पूर्ण करने पर सम्मानित हुए प्रगणक

Aligarh News: अलीगढ़ में जनगणना-2027 के फील्ड कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की।

Update:2026-05-23 09:27 IST

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में इगलास जनगणना-2027 के अंतर्गत तहसील इगलास ग्रामीण चार्ज के तहत कार्यरत HLB संख्या-141 के प्रगणक दिनेश कुमार गुप्ता ने अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए। निर्धारित कार्य को समयबद्ध एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ दिनांक 22 मई 2026 को पूर्ण कर लिया। जिसके बाद उनके उत्कृष्ट कार्य, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चार्ज अधिकारी सतीश चंद्र बघेल ने दिनेश कुमार गुप्ता को शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि, जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय पर और सटीकता के साथ पूरा करना अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे कर्मठ एवं समर्पित कर्मचारियों के प्रयासों से जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना किसी भी देश की सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक नीतियों की आधारशिला होती है। ऐसे में प्रगणकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मान प्राप्त करने के बाद दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास किया है और भविष्य में भी उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे। वहीं इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दिनेश कुमार गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही यह सम्मान कार्यक्रम जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना।

Tags:    

Similar News