Aligarh News: DM ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, दवाइयों व नावों तक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्द

Aligarh News: अलीगढ़ में डीएम अविनाश कुमार ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा कर राहत शिविर, दवाइयों, नावों, पशुचारे और कंट्रोल रूम व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Update:2026-05-16 19:07 IST

DM ने की बाढ़ तैयारियों की समीक्षा, दवाइयों व नावों तक व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्दश (Photo- Newstrack)

Aligarh News: जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को वर्चुअल माध्यम से बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की संभावनाओं को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा। कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए तथा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।बैठक में सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, नगर निकाय, विद्युत विभाग एवं खाद्य एवं रसद विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने एसडीएम खैर ने किए निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में राहत शिविर, पेयजल, खाद्यान्न, दवाइयां, पशुचारा एवं नावों की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। डीएम ने एसडीएम खैर को तटबंधों, नालों एवं जल निकासी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समय से आयोजित करने को भी कहा। उन्होंने कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने, आपदा के समय त्वरित सूचना आदान-प्रदान और जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि आकस्मिक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं की सूची सीएचसी स्तर पर उपलब्ध रहे। स्वास्थ्य विभाग को एलर्ट मोड पर रखते हुए सामान्य दवाओं के साथ एंटी स्नेक बाइट इंजेक्शन, क्लोरीन की गोलियां एवं आपातकालीन दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं सीवीओ को पशुओं के लिए समय से चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी ही सबसे प्रभावी उपाय है। और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा। कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News