Aligarh News: नशा जागरूकता अभियान में लोगों ने स्वस्थ समाज का लिया संकल्प

Aligarh News: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया।

Update:2026-06-26 17:46 IST

नशा जागरूकता अभियान में लोगों ने स्वस्थ समाज का लिया संकल्प (Photo- Newstrack)

Aligarh News: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नशा मुक्ति केंद्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

जागरूकता शिविर में वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशीले पदार्थों के सेवन से शारीरिक और मानसिक परेशानियां बढ़ती हैं, साथ ही सामाजिक और आर्थिक समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वह नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

समाज को नशामुक्त बनाने के लिए संकल्प  

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा गया कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। अपने आसपास के लोगों को भी नशे के नुकसान के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना जरूरी है।

शिविर में नीरज सिन्हा, पीएलवी सोनम सिंह, शिवाली यादव, अजय, सत्यप्रकाश गोयल एवं चंचल सारस्वत ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने नशा मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

पीएलवी सोनम सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त वातावरण तैयार करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली।

Tags:    

Similar News