Aligarh News: समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी फरियाद, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना जवां में समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने जनसुनवाई की। शिकायतों के निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

Update:2026-06-27 15:28 IST

 Aligarh News

Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना जवां पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।आज शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश कुमार अलीगढ़ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन अलीगढ़ ने थाना जवां में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें राजस्व, पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल रहेअधिकारियों ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कराते हुए उसका समाधान समय सीमा के अंदर किया जाए। साथ ही किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

अलीगढ जिलाधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को स्थानीय स्तर पर ही न्याय और समाधान उपलब्ध कराना है।इस मौके पर थाना प्रभारी जवां सहित पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

Tags:    

Similar News