Aligarh News: घरेलू सिलेंडरों से चल रहा था गैस रिफिलिंग का काला खेल, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई
Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में घरेलू सिलेंडरों से अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 11 सिलेंडर और उपकरण बरामद, आरोपी पर मुकदमा दर्ज।
घरेलू सिलेंडरों से चल रहा था गैस रिफिलिंग का काला खेल, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई (Photo- Newstrack)
Aligarh News: जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध गैस रिफिलिंग, कालाबाजारी और एलपीजी गैस के अवैध भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे। अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्नादेवी क्षेत्र में अवैध गैस कारोबार का पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम की छापेमार कार्रवाई में 11 घरेलू गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा, कृष्णवीर सिंह, रामदेव सिंह, विनोद कुमार शर्मा, पूर्ति विभाग के कर्मचारियों और थाना बन्नादेवी पुलिस की संयुक्त टीम ने मौहल्ला सराय रहमान स्थित सिया वाली मस्जिद के पास अजीम पुत्र हबीब की दुकान पर छापा मारा।
इलेक्ट्रॉनिक मशीन तथा गैस रिफिलिंग पाइप बरामद
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से कुल 11 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें 7 एचपी, 2 बीपीसीएल और 2 इंडेन कंपनी के सिलेंडर शामिल हैं। जांच में 3 सिलेंडर भरे हुए जबकि 8 खाली पाए गए। इसके अलावा 5 किलो क्षमता वाले 6 निजी खाली सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन तथा गैस रिफिलिंग पाइप भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी अजीम ने स्वीकार किया कि वह बड़े घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध तरीके से गैस भरने का काम करता था। जानकारी के अनुसार घरेलू सिलेंडर लगभग 1500 रुपये में खरीदकर छोटे सिलेंडरों में 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से गैस भरकर बेचता था।
गैस का अवैध कारोबार
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने बरामद सभी सामान को आवश्यक कार्रवाई के बाद श्रीनाथ इंडेन गैस सर्विस के सुपुर्द कर दिया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत थाना बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि जिले में गैस का अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। अब तक की कार्रवाई में 66 घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। जबकि 6 लोगों के खिलाफ 4 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और रिफिलिंग में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।