Aligarh News : ईद को लेकर खैर में शांति समिति बैठक, प्रशासन ने दिए सुरक्षा निर्देश

Aligarh News : ईद पर्व को लेकर खैर कोतवाली में शांति समिति बैठक हुई, प्रशासन ने सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

Update:2026-05-21 13:58 IST

Aligarh News

Aligarh News: जनपद खैर आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से खैर कोतवाली परिसर के टिनशेड में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया और ईदगाह से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह ने की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा, खैर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।बैठक में स्थानीय लोगों ने ईदगाह और नगर क्षेत्र से जुड़ी अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा।

इस पर एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा। कि त्योहारों के दौरान सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा। कि ईद की नमाज सड़क पर न पढ़ी जाए। तथा निर्धारित स्थानों पर ही नमाज अदा की जाए, ताकि यातायात और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो।

वहीं एसडीएम खैर ने कुर्बानी के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए और कहा। कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को ईद पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिससे नगरवासियों में खुशी की लहर दिखाई दी।

Tags:    

Similar News