Aligarh News: अलीगढ़ में अवैध शराब और टिंचर बिक्री पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, छापेमारी तेज

Aligarh News: अलीगढ़ में अवैध शराब और टिंचर बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला आबकारी अधिकारी डी.के. गुप्ता के नेतृत्व में मेडिकल स्टोर और किराना दुकानों पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया गया और सख्त निर्देश जारी किए गए।

Update:2026-05-20 17:55 IST

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्त अभियान तेज कर दिया है। शासन के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी डी.के. गुप्ता के नेतृत्व में विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर निरीक्षण और जांच अभियान चला रही हैं। अवैध शराब और टिंचर बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-तीन (खैर) सुनील वर्मा ने अपनी टीम के साथ जिले की विभिन्न देशी शराब और कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से होने वाली बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहन जांच की गई। टीम ने दुकानों में उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान भी किया।

निरीक्षण के दौरान अनुज्ञापियों को सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक सेक्टर-दो मनोज कुमार यादव ने टीम के साथ मेडिकल स्टोर, किराना दुकानों और संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर जांच और पूछताछ की। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध टिंचर और शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना रहा।

अभियान के दौरान आम लोगों को आबकारी विभाग के टोल-फ्री नंबर की जानकारी भी दी गई और उनसे अपील की गई कि यदि कहीं अवैध शराब बिक्री या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें। जिला आबकारी अधिकारी डी.के. गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

Tags:    

Similar News