Aligarh News: अलीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस मनाया गया परीक्षित जन्मोत्सव
Aligarh News: अलीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित और सुखदेव महाराज जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया गया
Aligarh News:-श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस धार्मिक माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कथा के दौरान परीक्षित जी जन्मोत्सव एवं सुखदेव जी महाराज जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथा स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाया। पूरा पंडाल जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा।
कथा व्यास दीपिका तिवारी ने श्रीमद्भागवत कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा। कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला ज्ञान का अमृत है। उन्होंने राजा परीक्षित और सुखदेव जी महाराज के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया। कि मनुष्य को सदैव धर्म, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए।
कथा के दौरान परीक्षित जी जन्मोत्सव एवं सुखदेव जी महाराज जन्मोत्सव मनाए जाने पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भक्ति का आनंद लिया। कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए भगवान की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया।कथा के अंत में सभी भक्तों ने “जय-जय श्री राधे”, “जय गौ माता” और “जय गोपाल” के जयघोष लगाए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास दीपिका तिवारी द्वारा श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए।