Amethi News: योगी के मंत्री का तंज, मयंकेश्वर बोले- अमेठी में पिकनिक मना कर यूरोपीय देश जाएंगे राहुल
Amethi News: अमेठी में योगी सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल अमेठी में पिकनिक मनाकर यूरोपीय देशों की यात्रा पर जाएंगे।
Amethi News(Photo-Social Media)
Amethi News: यूपी सरकार में स्वास्थ चिकित्सा एवं शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी में वे पिकनिक मनाने आए है।उन्होंने राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उनका आशय था कि इसके बाद राहुल गांधी किसी यूरोपीय देश की तरफ रवाना होंगे। इसके साथ ही राज्य मंत्री ने नीट और महंगाई पर भी खुल कर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम लोग इस संकट से उबर जाएंगे।
दरअसल यूपी सरकार में स्वास्थ चिकित्सा एवं शिक्षा राज्य मंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने अमेठी में मंगलवार को अमेठी में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को हिंदुस्तान को कहीं भी आने जाने के लिए रोक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका स्वागत है।पिकनिक मना कर टहल कर चले जाएं। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से उनके विदेश जाने को लेकर हमला किया।आगे कहा कि मुझे लगता है कि अमेठी रायबरेली के बाद यूरोप के किस देश की तरफ क्या होता है।
वहीं नीट इंट्रेस एग्जाम को लेकर उन्होंने कहा कि चूक कहां से हुई इसकी गहन जांच की जा रही है। सीबीआई द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही है कई लोग पकड़े भी भी गए है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।
महंगाई और पेट्रो पदार्थों की लगातार मूल्य वृद्धि को लेकर राज्य मंत्री ने अपने विचार रखे। यहां उन्होंने कहा कि विश्व की जो स्थिति है उससे आप सब लोग परिचित है। एसे कठिन समय में पूरे भारत को एकत्र होकर जो प्रधानमंत्री की कल्पना है कि पूरे भारत को आत्म निर्भर बनाना को साकार करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह कोरोना काल में हम लोग विपरीत परिस्थितियों में पूरे विश्व को दिखाया था कि किस तरह उसका सामना किए।उसी तरह इससे भी हम लोग आगे बढ़ेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी के एनर्जी बचाओ आवाह्न की वकालत करते हुए कहा कि हम सब लोगों की जिम्मेदारी है कि ईंधन का सदुपयोग करें।
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इसके पूर्व अमेठी के विकास भवन में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से निशुल्क ट्राई साइकिल और सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शिरकत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह रहे। उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरण कर उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।इस दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह,डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिले भर से 95 लाभार्थी दिव्यांगजनों को बुलाया गया था। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने हाथों से लाभार्थियों को ट्राई साइकिल सौंपी। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लाभार्थियों ने बताया कि अब उन्हें आने-जाने में आसानी होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इस मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की मंशा है कि कोई भी दिव्यांगजन खुद को कमजोर न समझे। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव मदद की जा रही है। ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन जैसे उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें लगातार योजना का लाभ दिया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा। वहीं ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों ने प्रदेश सरकार और मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का आभार जताया।