Amethi News: राहुल गांधी का अमेठी में विरोध ,भाजपाई बोले अपने पीआरओ सांसद का हिसाब दो
Amethi News: अमेठी में राहुल गांधी के दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाया और यातायात बहाल कराया।
Amethi News
Amethi News: अमेठी में राहुल गांधी का बीजेपी कार्यताओं ने जमकर विरोध किया।बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाथ में कटआउट्स लेकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कारी राहुल गांधी जवाब दो अपने पी आर ओ का हिसाब दो नारे लगा रहे थे।फिलहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाकर रास्ता खाली कराया।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर है।बुधवार को राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने के पूर्व ही बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के विरोध में सड़क पर उतर आए।बीजेपी कार्यकर्ता हाथों में तख्ती लेकर जिला मुख्यालय के मुख्यमार्ग पर सैठा तिराहा जाम कर दिया। प्रदर्शन कारियों के हाथ में तख्ती लहरा रहे थे।जिसमें राहुल गांधी जवाब दो अपने पीए का हिसाब दो जैसे स्लोगन लिखे थे।भाजपा कार्यकर्त्ता राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। इस दौरान मुख्य सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भाजपा कार्यकर्त्ता वहां से हटाया।
बीजेपी नेता शिवम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद अपनी सांसद निधि का दुरुपयोग कर रहे है।जनता का धन जनहित में नहीं लग रहा है।अपने निजी अस्पताल में सरकारी धन खर्च कर रहे है।
भाजपा नेता अभिषेक सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने यहां से चुनाव हरा दिया था तो उन्होंने के एल शर्मा को यहां भेज दिया। फिलहाल सुबह से ही राहुल गांधी का अमेठी में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मूड में दिखाई पड़ रहा है।