Azamgarh News: पत्रकारों ने जौनपुर केस में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Azamgarh News: जौनपुर के पत्रकार तामीर हसन शिबू पर पुलिस द्वारा किए गए फर्जी मुकदमे के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालगंज भूपाल सिंह और तहसीलदार उमेश सिंह को सौंपा।

Report :  Shravan Kumar
Update:2025-07-18 16:50 IST

 Journalists Protest in Azamgarh

 Azamgarh News: 18 जुलाई को आजमगढ़ जिले में पत्रकारों ने जौनपुर के पत्रकार तामीर हसन शिबू पर पुलिस द्वारा किए गए फर्जी मुकदमे के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम लालगंज भूपाल सिंह और तहसीलदार उमेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देश पर दिया गया। पत्रकारों की चार सूत्रीय मांगों में तामीर हसन शिबू पर दर्ज फर्जी मुकदमे की निष्पक्ष जांच, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए स्थायी नीति, पुलिस दमन पर रोक और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला संरक्षक व मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने इसे पत्रकारिता को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा और अगर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा।ज्ञापन देने वालों में कमलेश चौहान, दीपक लाल, सतीश चौहान, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, सादिक उस्मानी, महेश कुमार, विनोद कुमार, विजय विश्वकर्मा सहित कई पत्रकार शामिल थे।

Tags:    

Similar News