Azamgarh News: पीएम पोषण रसोइयों का सम्मान: ₹1000 की मानदेय वृद्धि और ₹2 लाख के बीमा की सौगात

Azamgarh News: पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित किया गया। सरकार ने मानदेय में ₹1000 की बढ़ोतरी और ₹2 लाख के बीमा का लाभ देने की घोषणा की।

Update:2026-08-23 18:36 IST

Azamgarh News(Photo-Social Media)

Azamgarh News: 23 अगस्त आजमगढ़ जनपद के खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह और कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि श्री सुनील सिंह उर्फ 'डब्बू' ने की, और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विमल तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति रहे।

मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उपस्थित रसोइयों, संकुल प्रभारियों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री जी ने रसोइयों के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं।

रसोइयों के मासिक मानदेय में ₹1000 की बढ़ोतरी की जाएगी। ₹2 लाख का दुर्घटना बीमा,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के माध्यम से सभी रसोइयों को ₹2 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जाएगा।इन घोषणाओं का सभागार में मौजूद सभी रसोइयों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

कैशलेस चिकित्सा कार्डों का वितरण मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने रसोइयों के बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान कार्ड प्राप्त करने वाले प्रमुख रसोइयां श्रीमती शीतल, श्रीमती संगीता, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती उषा और श्री दयानंद थे। इन कार्डों से रसोइयां और उनके परिवार राज्य के संबद्ध अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में नोडल संकुल श्याम कन्हैया, सुशील कुमार यादव, अमर बहादुर सिंह, राम जनम यादव सहित ब्लॉक के सभी संकुल शिक्षक और अन्य गणमान्य शिक्षक उपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए रसोइयों के निरंतर योगदान की सराहना की और उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Tags:    

Similar News