Azamgarh News: विभिन्न समस्याओं को लेकर,लेखपाल संघ ने दिया धरना, सीएम के नाम दिया ज्ञापन

Azamgarh News: आजमगढ़ के लालगंज में लेखपाल संघ ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

Update:2026-08-22 19:01 IST

विभिन्न समस्याओं को लेकर,लेखपाल संघ ने दिया धरना, सीएम के नाम दिया ज्ञापन (Photo- Newstrack)

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद मे विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई लालगंज के पदाधिकारियों ने शनिवार को धरना देकर तहसीदार उमेश कुमार सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

संघ ने अयोध्या जिले की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई ट्रैप कार्यवाही को फर्जी और षडयंत्रपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। तहसील अध्यक्ष नवीन दुबे और तहसील मंत्री राहुल तोमर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा बिना शिकायत की सत्यता और शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि की जांच किए ही ट्रैप किया जा रहा है।

कई मामलों में जेब, वाहन या कक्ष में जबरन पैसे रखकर फंसाने के आरोप लग रहे हैं।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि अयोध्या प्रकरण से जुड़े CCTV फुटेज और वायरल वीडियो पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घटना से पूरे प्रदेश के लेखपालों में आक्रोश है।अयोध्या (सोहावल) प्रकरण की पुलिस से अलग स्वतंत्र SIT से जांच कराई जाए।

भविष्य में किसी भी ट्रैप से पूर्व शिकायत की अनिवार्य जांच हो और फर्जी ट्रैप साबित होने पर शिकायतकर्ता व दोषी अधिकारियों पर FIR दर्ज हो। विजिलेंस टीम के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किया जाए।संघ ने चेतावनी दी कि यदि निर्दोष लेखपालों को इसी तरह प्रताड़ित किया गया तो ईमानदारी से काम करना संभव नहीं रहेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी 351 तहसीलों में लेखपालों ने थाना दिवस का बहिष्कार कर कलम-बंद हड़ताल की थी।

इस अवसर पर सुधीर गुप्ता ,रोहित राजौरिया,संजय सिंह,संतोष कुमार,आशीष तिवारी,पूनम चौहान,आशीष भारती,विजय प्रजापति,राजेश सिंह,प्रमोद कुमार सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News