Balrampur News: बलरामपुर में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Balrampur News: यहां के निवासी राधेश्याम सोनी ने 21 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी कि उनका ई-रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।
लरामपुर में ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (photo: social media )
Balrampur News: बलरामपुर जनपद के थाना सादुल्लानगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया।
मामला थाना सादुल्लानगर क्षेत्र के ग्राम गुमाफातिमाजोत का है। यहां के निवासी राधेश्याम सोनी ने 21 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी कि उनका ई-रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 96/2025 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी व मुखबिर की सूचना के आधार पर तलाश शुरू की।
ई-रिक्शा चोरी की घटना स्वीकार की
22 अगस्त को पुलिस टीम ने आरोपी राजू वर्मा पुत्र स्वामीनाथ वर्मा निवासी ग्राम मद्दौभट्ठा को बाबा कुटी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ई-रिक्शा चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया रिक्शा बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजा गया। अधिकारियों ने कहा कि अपराधों की रोकथाम व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।