Balrampur News: बलरामपुर के वारंटी लल्लू को पुलिस ने दबोचा, न्यायालय के हवाले किया
Balrampur News: बलरामपुर में वारंटी लल्लू गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
Balrampur crime news
Balrampur News: बलरामपुर जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली देहात पुलिस ने रविवार को एक वारंटी को दबोच कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण तथा थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय थी। टीम में शामिल उपनिरीक्षक अनूप सिंह व हमराही कर्मचारीगण प्रार्थना पत्रों की जांच, लंबित विवेचनाओं व वांछित अपराधियों की तलाश में निकले थे।
इसी दौरान माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामीला करते हुए पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान लल्लू पुत्र नानबच्चा निवासी रंजीतपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ मामला संख्या 622/25/03 धारा 323 व 504 भादवि पंजीकृत है। लल्लू लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।
रविवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वांछित व वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी प्राथमिकता में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।