Basti News: पत्नी ने ससुराल पर लगाया पति की हत्या का आरोप, गायब पति 72 घंटे में 'जिंदा' बरामद
Basti News: पत्नी का आरोप था कि ससुराल वालों ने पति को मार दिया। सीओ सिटी और वाल्टरगंज पुलिस ने 72 घंटे में गायब पति को सकुशल जीवित बरामद किया।
Basti News(Photo-Social Media)
Basti News: पत्नी ने लगाया आरोप की मेरे पति को सास ससुर नंद जेठ,जेठानी देवर ने मार कर हत्या कर दी है ,और मुझे जान से मारने की दी जा रही है धमकी , मेरा पति एक साल से है ,गायब । सीओ सिटी ने किया खुलासा , थाना वाल्टरगंज पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मृतक पति को 72 घण्टे के अन्दर सकुशल जीवित बरामद किया गया ।
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के निवासी रहमतुन्निशा पत्नी मोहम्मद इरफान ग्राम बिछियागंज 1 वर्ष पूर्व वालटरगंज थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था कि मेरे पति मेरे घर वाले हत्या कर कहीं लाश को फेंक दिए हैं मेरी भी हत्या करना चाह रहे हैं लेकिन पुलिस द्वारा कोई कारवाई नही की गई मजबूर होकर पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया जहां न्यायालय ने पीड़िता के बातों को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर वाल्टरगंज थाने पर पति की हत्या और पीड़िता को जान से मारने की धमकी का मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया ।
वही वाल्टरगंज पुलिस ने 6 जून को .मैनाज खातून पुत्री अब्दुल अजीज ,. शहीदा खातून पुत्री अब्दुल अजीज , सहरूननिशा पत्नी अब्दुल अजीज ,.नूर मोहम्मद पुत्र इकबाल अहमद ,.निसार पुत्र अब्दुल अजीज ,. अब्दुल अजीज पुत्र सनाउल्लाह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जब विवेचना शुरू किया तो कुछ इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिले जिससे पुलिस ने पीड़िता के पति को एक वर्ष बाद जिंदा सा कुशल बरामद किया गया
वही इस घटना का खुलासा करते हुए सीओ सिटी ने कहा कि पीड़िता के पति मोहम्मद इरफान जो कि केरल चले गए थे, केरल में जाकर रंगाई पुताई का काम करते थे और अपना पुराना नंबर बंद कर दिए थे जिससे इनका ना तो कोई लोकेशन मिल रहा था ना तो ये किसी से घर पर बात कर रहे थे ,पुलिस द्वारा यह पूछे जाने पर कि तुम क्यों घर छोड़कर भागे तो मोहम्मद इरफान ने बताया की मेरे पत्नी और मां में आए दिन झगड़ा होता था जिससे उब कर हम बिना किसी से बताएं घर से 1 साल पूर्व घर से भाग कर केरल चले गए , वहींपटिंग का कार्य करने लगे वहीं पुलिस अधीक्षक के तरफ से कड सिटी ने यह खुलासा करने वाली टीम को पुष्कृत भीकरेगे