Bijnor Crime News: मामूली विवाद में बड़ा कांड, भाई ने सोते हुए भाई की हत्या

Bijnor Crime News: बिजनौर के बेगावाला गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या की, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Update:2026-06-25 11:24 IST

Bijnor Crime News

Bijnor News: एक मामूली विवाद ने भाई-भाई के रिश्ते को खून से रंग दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेगावाला गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या कर दी।जानकारी के मुताबिक, बेगावाला नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय सलीम और उसके छोटे भाई नदीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि देर रात नदीम ने सोते हुए सलीम पर सब्बल से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सलीम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली प्रभारी अवनीत मान के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी नदीम की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Tags:    

Similar News