Bijnor News: बच्चे को घर में खींचकर लगाया इंजेक्शन! इलाज के दौरान मौत

Bijnor News: बिजनौर में इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्चे की मौत। परिजनों ने घर में इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया, पुलिस ने जांच शुरू की।

Update:2026-06-27 13:45 IST

Bijnor News

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के मंडावर से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां सात साल के मासूम रूहान की इलाज के दौरान मेरठ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि छह दिन पहले रूहान की बड़ी बहन का पड़ोस के एक लड़के से झगड़ा हो गया था। इसी बात पर मारपीट हुई। शोर सुनकर रूहान अपनी मां के साथ मौके पर पहुंचा।

मृतक के पिता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी रूहान को खींचकर अपने घर के अंदर ले गए और उसे भैंस को लगाया जाने वाला इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद रूहान की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बाद में जब बच्चे की हालत ज्यादा खराब हुई तो पहले निजी डॉक्टर और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News