Bijnor News: मालन नदी उफान पर, पहाड़ी बारिश से जलस्तर बढ़ा, नगर और गांवों में घुसा पानी

Bijnor News: बिजनौर में पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मालन नदी उफान पर आ गई। जलस्तर बढ़ने से नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।

Update:2026-07-09 13:44 IST

Bijnor News(Photo-Social Media)

Bijnor News: बिजनौर मे बारिश के कारण पहाड़ों में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण मालन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। आज रात से ही नदी उफान पर है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह 4 बजे से जलस्तर तेजी से बढ़ा और नगर सहित ग्रामीण इलाकों में पानी घुस गया।

मोहल्लों और खेतों में भरा पानी

नदी का पानी तहसील क्षेत्र नजीबाबाद के कई मोहल्लों, बस्तियों और गांवों में प्रवेश कर गया। इससे किसानों की खड़ी फसल नष्ट हो गई। घरों के अंदर रखी खाने-पीने की सामग्री भी पानी में खराब हो गई। संतोषी माता टीला मंदिर के आसपास सड़कों पर 3 से 4 फीट तक पानी भरा हुआ है। नदी के जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

कॉलोनी को बताया जलभराव का कारण

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी के बीचो-बीच बनी कॉलोनी के कारण पानी के बहाव में अवरोध आता है। इसी वजह से हर बरसात में नदी का पानी आसपास के क्षेत्रों में घुस जाता है। लोगों को हर साल इसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

Tags:    

Similar News