Bulandshahr News: बुलंदशहर में भाजपा नेत्री के बेटे को मारी गोली, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप

Bulandshahr News: बुलंदशहर के अनूपशहर में भाजपा नेत्री के बेटे को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी, तीन दिन पहले दर्ज कराई गई थी एफआईआर

Update:2026-06-04 20:22 IST

Bulandshahr BJP Leader Son firing Case

Bulandsahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बीना शर्मा के पुत्र को बाइक सवार दो युवकों ने सरे शाम पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।

तीन दिन पूर्व दर्ज कराई थी हमलावर पर FIR

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीना शर्मा भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हैगुरुवार की शाम को उनका पुत्र लोकेश शर्मा अपने पैतृक गांव राजपुर से बाइक पर सवार होकर अनूपशहर अपने घर आ रहा था। तभी नईं मंडी के निकट बाइक सवार दो युवकों ने लोकेश को गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज से इलाके में अफरातफरी मच गई।घायल लोकेश को सीएचसी से हायर मैडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।

लोकेश की मां बीना शर्मा ने बताया कि तीन दिन पूर्व अनूपशहर कोतवाली में पड़ोसी तोयश सैनी पुत्र ललित सैनी निवासी मुहल्ला दिल्ली दरवाजा के खिलाफ रास्ता बंद करने को लेकर FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया, पुलिस FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई करती तो शायद आज गोली मारने को वारदात न होती।वारदात के बाद मौके पर पहुंचे सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने थाना पुलिस को इलाके के CCTV कैमरे खंगाल हमलावरों का पता लगा गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

Tags:    

Similar News