Bulandshahr: पत्नी के प्रेमी के हत्यारोपी पति को हुई उम्रकैद, 1.05 लाख रुपए अर्थदंड की सजा मुकर्रर
Bulandshahr News: बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के शेरपुर गांव में सात साल पहले पत्नी के प्रेमी जितिन उर्फ जीतू की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है।
Bulandshahr News
Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में अवैध संबंधों के चलते एक पति ने ही पत्नी के प्रेमी की सात साल पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आज स्पे0 गैंगस्टर/ एडीजे-03 कोर्ट बुलन्दशहर के न्यायधीश तरबेज अहमद ने टेकचंद को दोषी कराकर देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 1 लाख 5 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अवैध संबंधों के चलते हुआ था हत्याकांड
ADGC ध्रुव कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में जितिन उर्फ जीतू पुत्र शेर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को लेकर मृतक के भाई लीलू ने 31.05.2019 को थाना गुलावठी पर टेकचन्द उर्फ बब्लू पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम शेरपुर के खिलाफ नामजद मुअसं- 266/19 धारा 302 IPC के तहत दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया था। पुलिस द्वारा हत्याकांड में न्यायालय को आरोप पत्र प्रेषित किया गया।
अभियोग को "ऑपरेशन कन्विक्शन" के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप आज स्पे0 गैंगस्टर/ एडीजे-03 बुलन्दशहर के न्यायधीश तबरेज अहमद ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अभियुक्त टेकचन्द उर्फ बब्लू (उपरोक्त)को दोषी करार देते हुए आजीवन सश्रम कारावास व 1,05,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।