बुलंदशहर: हिन्दू युवती का हमलावर लवजेहादी असद मुठभेड़ में लंगड़ा, दोनों पैरों में लगी गोली
Bulandahahr News: खुर्जा में चाकू बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में घायल होकर अस्पताल में भर्ती।
Bulandshahr Police Encounter
Bulandahahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में देर रात को पुलिस की लव जेहदी असद से उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब पुलिस गिरफ्तार असद को चाकू बरामद करने के लिए लेकर गई थीं। खुर्जा के सीओ अनिल शाही ने बताया कि पहले से छुपाये गए तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग कर असद ने भागने का प्रयास किया था। फिलहाल असद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लव जेहादी असद के नाइफ अटैक से घायल दलित सहकर्मी युवती भी चिकित्सारत है।
जानिए क्या था पूरा मामला
बुलंदशहर के खुर्जा में स्थित स्वास्तिकडायग्नोस्टिक सेंटर में लव जेहादी असद पुत्र ताहिर निवासी लखावटी मिर्जापुर खुर्जा काफी समय से काम करता था। वही पर दलित हिंदू युवती भी कम करती थी। आरोप है कि असद हिन्दू युवती को काफी समय से परेशान कर रहा था, लगातार युवती को प्रस्ताव दे रहा था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से की थी। आरोप है कि असद का प्रस्ताव ठुकराए जाने से लव जेहादी ने शनिवार को डायग्नोस्टिक सेंटर में हिंदू युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर डाला।पीड़िता की मां ने असद के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित युवती को हायर मैडिकल सेंटर रैफर किया गया है।
चाकू बरामदगी के दौरान पुलिस पर चलाई गोली
खुर्जा के सीओ अनिल शाही ने बताया कि देर रात को गिरफ्तार आरोपी असद को खुर्जा पुलिस टीम वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए उसकी निशानदेही पर लेकर गई थी। जहां पहले से ही लोडेड तमंचा छुपाया गया था।असद ने तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और पुलिस कस्टडी से फरार होने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई के दौरान असद के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने घायल असद को दोबारा गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। तमंचा, चाकू, कारतूस आदि बरामद किए है।