Bulandshahr News: फायरिंग कांड में वांछित कुलदीप मुठभेड़ में हुआ लंगड़ा

Bulandshahr Police Encounter: बुलंदशहर के ककोड़ में फायरिंग केस का वांछित कुलदीप मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की।

Update:2026-06-08 10:12 IST

Bulandshahr Police Encounter News

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के ककोड़ में फायरिंग की घटना में वांछित कुलदीप पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र पर फायरिंग की वारदात की साजिश जेल से रची गई थी। पुलिस ने एक पिस्टल, बाइक, दो मोबाइल फोन, कारतूस आदि बरामद किए है।

इस बाबत जानकारी देते हुए सिकंद्राबाद के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि, बीती रात्रि को थाना ककोड़ पुलिस टीम व स्वाट टीम हसनपुर लड़ोकी बम्बे के पास चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध नम्बर प्लेट रहित मोटर साइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसको रूकने का इशारा किया , नही रुका और बदमाश पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल को तेजी से मोड़कर धनौरा की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया तो कुछ दूरी पर कच्चे रास्ते पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

उन्होंने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान कुलदीप पुत्र जयन्ती प्रसाद निवासी ग्राम धनौरा थाना ककोड़ बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध पिस्टल,कारतूस, दो मोबाइल फोन व अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

सीओ ने बताया कि कुलदीप द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 15.05.2026 को थाना ककोड़ क्षेत्रान्तर्गत जितेन्द्र उर्फ जीतू पर फायरिंग की घटना कारित की गई थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उक्त घटना अमित जाट गैंग द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम दिलाई गई थी। अमित जाट ने जेल से जीतू की हत्या की साजिश रच उस पर फायरिंग कराई थी। यहां फायरिंग की वारदात में जीतू बाल बाल बच गया था। जिसके बाद कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कार लिया है। 

Tags:    

Similar News