Bulandshahr News: PCF का मैनेजर-खाद माफिया कर रहे थे यूरिया की कालाबाजारी, 4 गिरफ्तार

Bulandshahr News : बुलंदशहर में पीसीएफ गोदाम से यूरिया की कालाबाजारी का खुलासा, खाद माफिया समेत 4 गिरफ्तार, 3 ट्रक जब्त।

Update:2026-05-11 09:22 IST

Bulandshahr News 

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में कृषि विभाग ने पीसीएफ के सरकारी गोदाम से की जा रही यूरिया खाद की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। जिला कृषि अधिकारी आर के यादव ने बताया कि PCF गोदाम इंचार्ज और रामपुर का खाद माफिया मिलकर खाद की ब्लैकमार्केटिंग का रैकेट चला रहे थे, टीम ने बुलंदशहर से रामपुर जा रही 3 ट्रक यूरिया को अनूपशहर गंगा पुल पर पकड़ लिया। खाद माफिया, PCF गोदाम प्रबंधक सहित 4 कर्मचारी, खाद माफिया और 3 ट्रक चालकों सहित कुल 8 आरोपियों के खिलाफ अनूपशहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने खाद माफिया और 3 ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

कृषि अधिकारी ने किया खुलासा

बुलंदशहर की नई मंडी में स्थित पीसीएफ गोदाम से इफको यूरिया की गैर जनपद में कालाबाजारी करने वाले रैकेट का जिला कृषि अधिकारी आर के यादव ने खुलासा किया है। बताया कि रविवार को पीसीएफ से गोदाम से इफको यूरिया खाद के कट्टों से भरे 3 ट्रकों को रामपुर का खाद माफिया लेकर जा रहा था, सूचना पर पूछा कर तीनों ट्रकों को जनपद की सीमा पार करने से पहले अनूपशहर गंगा पुल पर पुलिस को साथ ले पकड़ लिया। रामपुर के खाद माफिया हारून से पूछताछ के बाद बताया कि 286 रुपए वाले खाद के कट्टे 400 रुपए प्रति कट्टे की दर से खरीदे है जिसमें 2.25 लाख रुपए की ऑन लाइन और 5 लाख से अधिक नगद पेमेंट देने को बात बताई।

ब्लैक मार्केटिंग के लिए ले जाए जा रहे थे कट्टे

वहीं बरामद इफको यूरिया के कट्टों रामपुर में ब्लैक मार्केटिंग के लिए ले जाए जा रहे थे। जिला कृषि अधिकारी आर के यादव ने खाद माफिया हारून पुत्र सोहराव अहमद निवासी हमीरपुर टांडा, ट्रक चालक असलम पुत्र नब्बू निवासी सैफानी, शेर अली पुत्र दूल्हे खा निवासी बैहटा बदायूं, सौपाल सिंह पुत्र नेकराम निवासी अजीनाबाद, पीसीएफ कर्मचारी हरेंद्रपाल सिंह, यश राघव रावेंद्र और पीसीएफ के जिला प्रबंधक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने खाद माफिया और ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है, जब कि पीसीएफ के आरोपी कर्मचारी फरार है।

Tags:    

Similar News