Chandauli News: बेटी के जन्मोत्सव पर पिता ने दूसरे की जान बचाने के लिए किया अनूठा कार्य

Chandauli News: चंदौली में शमशाद अंसारी ने बेटी के दूसरे जन्मोत्सव पर पौधरोपण और 19वीं बार रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

Update:2026-06-11 21:13 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली के जन सहयोग संस्था के सदस्य शमशाद अंसारी ने अपनी बेटी अरीश इब्राहिम के दूसरे जन्मोत्सव पर गुरुवार को गुरुकुल विद्यालय परिसर में पौधरोपण करने के साथ ही 19वीं बार रक्तदान कर दूसरे की जान बचाने के लिए अनूठा संदेश दिया हैइस दौरान संस्था के अध्यक्ष अजीत सोनी भी मौजूद रहेअध्यक्ष अजीत कुमार सोनी ने कहा कि संस्था के सभी सदस्य ऐसे पावन अवसरों पर रक्तदान करने के साथ ही पौधरोपण एवं समाजसेवा से जुड़े अन्य गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़-चढ़कर निभाते हैं ताकि समाज को एक सकारात्मक संदेश देकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाए।

साथ ही रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि लोग तमाम भ्रांतियों को दरकिनार कर खुद रक्तदान के लिए आगे आएं। कहा कि रक्तदान से न केवल लोगों की जिंदगी बचाई जा रही है, बल्कि रक्तदान करने वाले को भी इससे स्वास्थ्य लाभ मिलता है। जन सहयोग संस्था विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लगातार जागरूकता लाने का काम कर रही है। बताया कि आगामी 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस पर संस्था कैम्प के जरिए बड़े पैमाने पर रक्तदान कराने का काम करेगी।

रक्तदाता शमशाद अंसारी ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन में मदद मिलती है, वहीं रक्तदान से लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। इसलिए अपनी बेटी के जन्मोत्सव पर यह दोनों पावन कार्य हर वर्ष किया जाता है। ऐसे प्रयास हम सभी की खुशियों को कई गुना बढ़ा देते हैं। साथ ही ऐसी गतिविधियों से हम सभी समाज को कुछ देने का काम भी करते है जो कि सभी का नैतिक दायित्व एवं कर्तव्य भी है। आह्वान किया कि समाज के सभी वर्ग को कम से कम एक पौध अवश्य रोपित करना चाहिए, वहीं रक्तदान के लिए भी आगे आना चाहिए।

Tags:    

Similar News