Chandauli: कोमल हॉस्पिटल में दबंगों का तांडव, तोड़फोड़ के साथ स्टाफ से मारपीट; 10 के खिलाफ मुकदमा
Chandauli News: चंदौली के कमालपुर स्थित कोमल हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र के कमालपुर स्थित कोमल हॉस्पिटल में रविवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा तोड़फोड़ और अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, बभनिया गांव निवासी करीब 30 वर्षीय चांदनी देवी 14 अगस्त की शाम इलाज के लिए कोमल हॉस्पिटल पहुंची थीं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. वीके राय के अनुसार, जांच में चांदनी देवी टाइफाइड और मलेरिया से पीड़ित पाई गई थीं और उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सक का आरोप है कि इलाज के दौरान चांदनी देवी का व्यवहार असामान्य रहा और उन्होंने नीडल व इंजेक्शन लेने से इनकार करते हुए स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया।वहीं पीड़िता चांदनी देवी के भाई कन्हैया सिँह ने बताया कि मेरी बहन दर्द से पीड़ित रही और स्टॉफ को पुकारती रही कोई नहीं मेरा सुना ज़ब हॉस्पिटल से बाहर कि तरफ जाने लगी तो स्टॉफ द्वारा जबदस्ती रोकने का प्रयास करने लगे जिसपर मेरी बहन द्वारा विरोध किया गया
बताया गया कि इस संबंध में चांदनी देवी ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद रविवार को करीब एक दर्जन लोग एक काले रंग की स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि करीब 10 हमलावरों ने अस्पताल परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। हमलावरों ने अस्पताल के शीशे तोड़ दिए और वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट की। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही धीना थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव और कमालपुर चौकी प्रभारी जयकरन सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
पुलिस ने कोमल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. वीके राय से घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त कर ली है। थाना प्रभारी ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि दो नामजद तथा 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ 8 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। कानून को हाथ में मिलने वालों को कत्तई बक्सा नहीं जाएगा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।