Chandauli News: पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, प्रेस लिखी क्रूजर गाड़ी से दो मवेशी बरामद
Chandauli News: चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया बसारिकपुर में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जनपद में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया बसारिकपुर के पास पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम को देखते ही पहले सकलडीहा की तरफ भागे जब भोजपुर क्रासिंग बंद हुई तभी वह पुनः चंदौली की तरफ भागे पुलिस से घिरता देख, ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से प्रेस लिखी एक क्रूजर गाड़ी बरामद की, जिसमें एक गाय समेत दो मवेशी लदे हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करी की गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोड़रिया बसारिकपुर के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की तलाश शुरू की। इसी दौरान प्रेस लिखा क्रूजर वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार तस्करों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदर चंदौली त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रात को पशु तस्करों के आने की सूचना मिली थी जिस पर नाके बंदी की गई ।
पशु तस्कर सकलडीहा की तरफ भागे ,भोजपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने से पुनः चंदौली की तरफ भागे ,सेकंड मोबाइल व मेरी टीम द्वारा जब उन्हें घेर लिया गया तब वह कोडरिया बसरिपुर की तरफ भागे और पुलिस से घिरता हुआ देख फायरिंग चालू कर दिए, इधर से मेरे टीम द्वारा भी आत्मरक्षक फायरिंग की गई जिसमें एक व्यक्ति गाड़ी से पकड़ा गया और दो उसके साथी भाग गए। पकड़ा गया तस्कर तो बच गया था,लेकिन उसके फायरिंग कर भागे साथियों को गोली भी लगी होगी,पुलिस इस मामले की जांच कर, अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है। एक प्रेस का बोर्ड लगी हुई क्रूजर गाड़ी बरामद किया गया, इसमें दो गोवंश भी पाए गए है।