Chandauli News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बलुआ थाना प्रभारी समेत कई अफसर बदले

Chandauli News: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए तीन निरीक्षक और छह उपनिरीक्षकों का तबादला किया

Update:2026-08-11 10:04 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जिले की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। चर्चित बलुआ थाना प्रभारी समेत कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। तबादला सूची में तीन प्रभारी निरीक्षक और 6 उपनिरीक्षक शामिल हैं। वहीं, दूसरी सूची में चौकी प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

जारी तबादला सूची के अनुसार प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर बलुआ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को नौगढ़ से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।निरीक्षक घनश्याम शुक्ला को पुलिस लाइन से चुनाव सेल सहित अन्य प्रभार दिया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को बलुआ थाना से हटाकर शहाबगंज थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह को शहाबगंज थाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार को चकरघट्टा थाना से हटाकर नौगढ़ थाने में तैनाती दी गई है। महेश कुमार सिंह को प्रभारी स्मार्ट कंट्रोल रूम के पद से हटाकर चकरघट्टा थानाका प्रभारी बनाया गया है।

दूसरी सूची में भी कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक की दूसरी तबादला सूची में निरीक्षक घनश्याम शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नियंत्रण कक्ष एवं स्मार्ट कंट्रोल रूम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।वहीं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव को पुलिस लाइन से नई तैनाती दी गई है। उपनिरीक्षक सुभाष कुमार गौतम को नौगढ़ थाना से हटाकर चौकी प्रभारी कस्बा थाना इलिया की चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि देवेंद्र कुमार राय को धानापुर थाना से हटाकर चौकी प्रभारी भदाहू बनाया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर बलुआ थाना प्रभारी समेत कई थानाध्यक्षों के तबादले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के अनुसार तबादलों का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाना है।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा किए गए इस फेरबदल के बाद अब नई तैनाती पाने वाले प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी।

Tags:    

Similar News