Chandauli News: सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की पिटाई मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
Chandauli News: चंदौली में सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ कथित मारपीट मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Chandauli News
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में समाजवादी पार्टी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल के साथ कथित मारपीट के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला नेत्री ने अपनी ही पार्टी के नेता सिद्धांत जायसवाल पर साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
गार्गी पटेल द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना मुगलसराय क्षेत्र के मढ़िया गांव स्थित उनके आवास पर हुई। उनका आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्यारे यादव के परिजनों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया। तहरीर में पूर्व प्रमुख की पत्नी उर्मिला देवी, पुत्र अमित यादव, मनोज यादव तथा पुत्री मोनी यादव द्वारा सिद्धांत जायसवाल के साजिश के द्वारा जन से मारने की तहरीर दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घर में घसीटते हुए लात-घूंसों तथा डंडे आदि से बेरहमी से पीटा। उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के दौरान उनके आभूषण लूट लिए गए तथा उन्हें जान से मारने का प्रयास किया गया। महिला नेत्री के अनुसार, जब उनकी पुत्री उन्हें बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मर पीट व अभद्रता की गई, जिसके बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागी।
गार्गी पटेल ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि कुछ समय पहले लखनऊ में आयोजित पार्टी की एक बैठक के दौरान सपा नेता सिद्धांत जायसवाल ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि हालिया हमला उसी साजिश का हिस्सा है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बेरहमी से मारपीट की जा रही है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस बाबत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्र शेखर ने बताया कि, तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।