Chandauli News: गांधी जयंती पर वेबिनार, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की प्रासंगिकता पर हुई चर्चा

Chandauli News: सकलडीहा पीजी कॉलेज में गांधी जयंती पर राष्ट्रीय वेबिनार, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर विद्वानों ने रखे विचार, गांधीजी की शिक्षाओं को बताया अमर।

Update:2025-10-02 17:29 IST

Chandauli News: चंदौली जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा में महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पांडे द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण द्वारा किया गया। माल्यार्पण के बाद प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया

गांधी जी जयंती के महत्वपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय में एक ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन भी किया गया ।इस वेबीनार का विषय महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता विचारों की प्रासंगिकता। वेबीनार की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार पांडे जी ने किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी युगों युगों तक प्रासंगिक रहेंगे और उनके स्वदेशी का विचार भारत को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाएगा ,उनके विचारों पर चलकर ही भारत आने वाले समय में दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो सकेगा। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अजय कुमार सिंह अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र ने महात्मा गांधी के विचारों पर जो स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित थे उन पर महत्वपूर्ण ढंग से प्रकाश डाला उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि जब तक जो यह धरती रहेगी तब तक गांधी के विचारों की प्रासंगिकता रहेगी। सत्य अहिंसा और सत्याग्रह यह तीन मंत्र हमेशा प्रासंगिक रहेंगे इसको कभी समाप्त नहीं किया जा सकता।


शाहिद हिरा सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ध्रुव भूषण सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन मूल्य हमेशा प्रासंगिक रहेगा उनके जीवन मूल्य को अपना के ही यह दुनिया आगे बढ़ सकती है और इस अवसर पर इस वेबीनार के अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव जी द्वारा किया गया । इस वेबीनार अतिथियों का आभार राजनीतिक विभाग के प्रभारी प्रोफेसर समीम ने किया ।

आभार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर समीम ने कहा स्वदेशी अपनाकर ही हम अमेरिका द्वारा लगाये गया टैरिफ का मुकाबला कर सकते हैं और भारत को आत्मनिर्भर बन सकते हैं और दुनिया को एकल ध्रुवीय से बहुधुव्रीय में बदला जा सकता है।

संगोषी संगोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक समाजशास्त्र विभाग के प्रभारी प्रोफेसर दयाशंकर यादव ने किया। इस इस वेबीनार में मुख्य रूप से प्रो विजेंद्र सिंह जी, डा अजय कुमार सिंह यादव डॉक्टर श्यामलाल यादव,अजय कुमार यादव उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News