Chandauli News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का चंदौली दौरा,कार्यकर्ताओं व अधिकारियों से करेंगे बैठक

Chandauli News: उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य का यह दौरा लगभग डेढ़ घंटे का होगा। इस दौरान वे चकिया स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

Update:2025-08-02 11:24 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज दौरा है जिसको लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के उपरांत उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में लैंड करेगा। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग सतर्क हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य का यह दौरा लगभग डेढ़ घंटे का होगा। इस दौरान वे चकिया स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे। इन बैठकों में स्थानीय विकास कार्यों, संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह बैठकें पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्रीय मुद्दों की समीक्षा के लिए अहम मानी जा रही हैं।

कार्यक्रम के दूसरे भाग में उपमुख्यमंत्री भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य के घर जाएंगे। प्रदीप मौर्य के भाई की पड़ोसी द्वारा गोली मारने से आकस्मिक निधन पर वह उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। उनके इस दौरे को राजनीतिक के साथ-साथ मानवीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। चकिया क्षेत्र में सफाई, चिकित्सा सहायता एवं यातायात नियंत्रण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।करीब डेढ़ घंटे के प्रवास के बाद उपमुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा न केवल संगठन को मजबूती देगा बल्कि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं को भी एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

Tags:    

Similar News