Chandauli News : रविदास जयंती पर मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
Chandauli News : रविदास जयंती पर मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांचों पर 50 प्रतिशत तक विशेष छूट
रविदास जयंती पर मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर
Chandauli News : चंदौली जिले में रविदास जयंती के पावन अवसर पर चंदौली जिले के प्रतिष्ठित मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा 2फरवरी को एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा मरीजों का मुफ्त परामर्श और इलाज किया जाएगा, वहीं विभिन्न जांचों पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य उन मरीजों को राहत पहुंचाना है जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर इलाज नहीं करा पा रहे हैं।
यह शिविर मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल, गोधन मोड़ के पास, जीटी रोड, मुगलसराय में आयोजित होगा। शिविर में दिल्ली के अनुभवी और नामचीन डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी, जो मरीजों की जांच कर उचित परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएगी। अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकें।
मेटिस द मेडिसिटी हॉस्पिटल की विशेषता यह है कि यह जिले का पहला प्राइवेट हॉस्पिटल है जहां एमआरआई सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डेक्सा स्कैन, मैमोग्राफी, डायलिसिस और ब्लड टेस्ट जैसी अत्याधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के दौरान इन सभी जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह चिकित्सा शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शुगर, ब्लड प्रेशर, कैंसर, लीवर संबंधी रोग, किडनी की समस्या जैसी जटिल बीमारियों से पीड़ित हैं और आर्थिक कारणों से उचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में ऐसे मरीजों की गहन जांच कर उन्हें सही मार्गदर्शन और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस संबंध में अस्पताल के एमडी सुभाष तुलसियान ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह सेवा भाव की भावना से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्राइवेट सेक्टर में जिले का ऐसा हॉस्पिटल जहां सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने जनपद के लोगों से अपील कीन कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराए।