Chandauli News: श्रावणी मेले में DDU से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Chandauli News: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए DDU से गया के बीच 8 से 17 अगस्त तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सेवा चलेगी, जसीडीह और मधुपुर की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
श्रावणी मेले में DDU से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन (Photo- Social Media)
Chandauli News: श्रावणी मेले के पावन अवसर पर शिव भक्तों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन से गया के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन 8 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक रोजाना चलाई जाएगी। इस विशेष ट्रेन की शुरुआत से गया होकर जसीडीह और मधुपुर (बाबा बैद्यनाथ धाम) जाने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत और बेहतर ट्रेन कनेक्टिविटी मिलेगी।
DDU से गया जाने वाली ट्रेन का समय और रूट
ट्रेन संख्या 03656 (DDU–गया श्रावणी मेला स्पेशल) 8 अगस्त से 17 अगस्त तक रोजाना पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 09:30 बजे रवाना होगी।
भभुआ रोड: सुबह 10:20 बजे
सासाराम: सुबह 11:02 बजे
डेहरी ऑन सोन: सुबह 11:28 बजे
अनुग्रह नारायण रोड: सुबह 11:50 बजे
गया आगमन: दोपहर 14:05 (02:05) बजे
गया से आगे जसीडीह व मधुपुर के लिए कनेक्टिविटी
गया पहुँचने वाले यात्रियों को जसीडीह और मधुपुर जाने के लिए दूसरी ट्रेन 03654 (गया–मधुपुर स्पेशल) मिलेगी, जो गया से शाम 17:00 (05:00) बजे छूटेगी।
यह ट्रेन नवादा, किउल के रास्ते रात 01:10 बजे जसीडीह और रात 02:20 बजे मधुपुर पहुँचेगी। इस व्यवस्था से DDU से आने वाले श्रद्धालुओं को गया में दूसरी ट्रेन पकड़ने के लिए लगभग 2 घंटे 55 मिनट का पर्याप्त समय मिलेगा।
वापसी यात्रा की समय सारणी
वापसी में मधुपुर से चलकर ट्रेन संख्या 03653 दोपहर 12:00 बजे गया पहुँचेगी। इसके बाद DDU की ओर जाने के लिए श्रद्धालुओं को ट्रेन संख्या 03655 (गया–DDU स्पेशल) मिलेगी।
गया से प्रस्थान: दोपहर 15:00 (03:00) बजे
अनुग्रह नारायण रोड: शाम 16:12 बजे
डेहरी ऑन सोन: शाम 16:34 बजे
सासाराम: शाम 16:56 बजे
भभुआ रोड: शाम 17:38 बजे
DDU आगमन: शाम 18:50 (06:50) बजे
वापसी के दौरान भी गया जंक्शन पर यात्रियों को ट्रेन बदलने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा, जिससे बाबा धाम जाने और लौटने वाले शिव भक्तों की राह बेहद आसान हो जाएगी।