Chandauli News: कमरे की कुंडी लगा कर चोरों ने किया हाथ साफ, नगदी के साथ उड़ाए लाखों के जेवर

Chandauli News: चंदौली में चोरों ने बंद कमरे की कुंडी लगाकर नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Update:2026-05-22 15:14 IST

Chandauli News(Photo-Social Media)

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण अंचल में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात सुनील पांडे के घर में घुस गए और जिस कमरे में परिजन सोए थे उसका दरवाजा बाहर से बंद करके नगदी समेत सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। जब परिजनो को नीद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद मिला,जब परिजनो ने हल्ला गुल्ला किया तब और लोग आए, सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर घर में रखी नगदी के अलावा सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके हार तथा अन्य कीमती आभूषण उठा ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक चोरों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफल नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। वहीं मोबाइल फॉरेंसिक लैब टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम किया। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News