Chandauli News : चंदौली में वैश्विक मंदी तथा समस्या को देखते हुए SRVS कॉलेज ने की बड़ी घोषणा
Chandauli News : चंदौली में SRVS कॉलेज ने आर्थिक संकट को देखते हुए बीए के तीनों वर्ष की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त करने की घोषणा की
SRVS College Chandauli
Chandauli News : चंदौली जनपद में चल रहे SRVS कॉलेज के प्रबंधन ने बड़ी घोषणा करते हुए छात्रों को तोहफा दिया है।वर्तमान समय के वैश्विक घटनाक्रम के कारण आये आर्थिक संकट को देखते हुए, उच्च शिक्षा को प्राप्त करने में आने वाले आर्थिक कठिनाई को दूर करने हेतु हुए, स्वर्गीय राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान के प्रबन्ध निदेशक छत्रबली सिंह जी ने बी0ए0 (बैचलर आॅफ आर्ट) के तीनों वर्ष की शिक्षा निःशुल्क देने की घोषणा की।
उक्त आदेश के क्रम में स्वर्गीय राम विलास सिंह शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित निम्न महाविद्यालयों में बी0ए0 के तीनों वर्ष के शिक्षण शुल्क को माफ कर दिया गया है।
1. एस0आर0वी0एस0 महाविद्यालय तियरी, चकिया चन्दौली।
2. एस0आर0वी0एस0 महिला महाविद्यालय पचफेड़वा, मुगलसराय, चन्दौली।
3. एस0आर0वी0एस0 भेलखा, शिवपुर, वाराणसी।
उपरोक्त महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले बी0ए0 के सभी शिक्षार्थियों को शिक्षण शुल्क नहीं देना होगा। यह योजना बी0ए0 के तीनों वर्ष (छः सेमेस्टर) तक लागू रहेगा।इस घोषणा से जहां गरीब छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में संजीवनी मिलेगी, वहीं समाज में इसकी सीख लेकर और भी विद्यालय छात्रों को राहत देने का कार्य करेंगे।