Chandauli News: स्वच्छ भारत मिशन का बानगी देख, कहेंगे की केवल कागज पर ही है "नीट एंड क्लिन", दुर्व्यवस्था का शिकार हो रहे यात्री

Chandauli News: एक तरफ स्वच्छ भारत सुंदर भारत का केंद्र व राज्य सरकार मुहीम चला रही हैं। यह अभियान केवल कागज पर ही दिखाई देता है।

Update:2025-06-28 10:13 IST

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के धीना रेलवे स्टेशन पर महिलाओ व पुरुषो के लिए बना प्रसाधन केंद्र बदहाल स्थिति में है।इससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को शौचालय के अभाव में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।बावजूद शिकायत के बाद भी रेलवे विभाग यात्रियों के समस्याओं का निदान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

एक तरफ स्वच्छ भारत सुंदर भारत का केंद्र व राज्य सरकार मुहीम चला रही हैं। यह अभियान केवल कागज पर ही दिखाई देता है। धीना रेलवे स्टेशन पर बना महिला,पुरुष शौचालय यात्रियों के लिए शो पीस साबित हो रहा है।स्टेशन के उत्तर पश्चिमी छोर पर बने पुरुष शौचालय में दरवाजा विहीन है।जबकि महिला शौचालय की सीट टूटी हुई है। ऐसे में यात्रियों को शौच के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।स्टेशन के पास रहने वाले राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह शौचालय करीब दो वर्षो से प्रयोग में नहीं है।इसके लिए कई बार स्टेशन मास्टर सहित रेलवे के उच्चाधिकारियों से समस्या को अवगत कराया गया।लेकिन स्टेशन पर शौचालय की समस्या का निदान नहीं हो सका।इससे 

यात्रियों को प्रतिदिन शौचालय के अभाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जबकि स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों लोगो का आवागमन होता है।धीना स्टेशन नरवन व महाइच के लोगों का प्रमुख स्टेशन है।इस स्टेशन का निर्माण ब्रिटिश शासन काल में 1918 में कराया गया है।क्षेत्रीय यात्रियों ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बदहाल शौचालय को सही कराने का मांग किया है।ताकि स्टेशन पर आए यात्रियों को नित्य क्रिया करने में सहूलियत हो सके।

Tags:    

Similar News