UP News: ‘प्यार से मान गए तो ठीक, नहीं तो...’, CM योगी आदित्यनाथ आखिर क्यों हुए इतना सख्त?

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़े जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए।

Update:2026-05-18 14:54 IST

CM Yogi Adityanath

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़े जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़नी है तो शिफ्ट में पढ़िए। इस बात को सभी को मानना होगा। प्यार से मान गए तो ठीक, वरना अगर नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि मुझसे पूछा जाता है कि आखिर यह कैसे होगा? संख्या बेहद ज्यादा है। तो इसके जवाब में कहा गया कि संख्या अगर ज्यादा है तो फिर शिफ्ट  में नमाज अदा कर लें। घर में अगर रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लें।

उन्होंने कहा कि सामर्थ्य के हिसाब से संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। सीएम योगी ने सख्त लहजे में कहा कि अगर सिस्टम के साथ रहना है तो फिर सभी को याद रखना होगा कि नियम और कानून मानना शुरू कर दें। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोग यह पूछते है कि क्या यूपी की सड़कों पर नमाज नहीं होती? तो सवाल में कहा जाता है कि आज स्वयं जाकर देख लें। उन्होंने कहा कि सड़के यातायात और चलने के लिए होती हैं। कोई भी व्यक्ति चौराहे पर जाकर तमाशा नहीं कर सकता है। उसके सड़क के आवागमन को रोकने को कोई अधिकार नहीं है। जहां जिसका स्थल है, वहां ही उस व्यक्ति को जाना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून का राज सभी के लिए समान रूप से लागू होंगे। नमाज पढ़ना जरूरी है तो शिफ्ट में पढ़िए। कोई नहीं रोकेगा, लेकिन सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने दिया जाएगा। सड़क आम आदमी, कामगार, कर्मचारी, व्यापारी, बीमार व्यक्ति और यातायात के लिए है। इसके बाधित करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि नियम सार्वभौम है और सभी के लिए समान नियम लागू है। जिसका पालन सभी को करना ही होगा। उन्होंने कहा कि सड़कों पर किसी भी हालत में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्यार से अगर बात को मान गये तो ठीक, वरना दूसरा तरीका अपनाया जाएगा। हमारा काम सभी को बताना है। संवाद से भी नहीं माने तो फिर संघर्ष करके ही देख लो। सरकार का कार्य सभी को सिस्टम के साथ समान रुप से जोड़ना होता है।

Tags:    

Similar News