कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना..., CO सदर पत्नी की धमकी से हिल गया पति, बेटे का सरनेम भी बदला

Azamgarh News: पुलिस अधीक्षक के सामने पति डॉ. सत्यम ने न्याय की गुहार लगायी है। सत्यम ने बताया कि शादी के बाद बेटे का जन्म हुआ।

Update:2025-11-01 09:50 IST

Azamgarh News

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से हैरान कर देने वाला मामल सामने आया। यहां सीओ सदर पत्नी और डॉक्टर पति आमने-सामने आ गये हैं। सीओ सदर पत्नी पर पति को धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस अधीक्षक के सामने पति डॉ. सत्यम ने न्याय की गुहार लगायी है। सत्यम ने बताया कि शादी के बाद बेटे का जन्म हुआ। तब से उनकी पत्नी बेटे को लेकर अलग ही रह रही है। जब भी वह पत्नी को मनाने की कोशिश करते हैं तो वह जेल में डाल देने की धमकी देती है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में सहायक प्रोफेसर पद पर तैनात डॉ. सत्यम ने बताया कि साल 2023 में जून माह में बलिया जनपद की रहने वाली आस्था जायसवाल के साथ उनका विवाह हुआ था। अप्रैल 2024 में बेटा हुआ। पति का आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद से ही उनकी पत्नी अलग रह रही है। इतना ही नहीं बिना अनुमति या सहमति के बेटे का नाम और सरनेम भी बदल गया। पहले पुत्र के नाम के आगे गुप्ता सरनेम था। वहीं अब पत्नी ने जायसवाल कर दिया है। शादी के बाद कभी भी पत्नी विधिवत विदा होकर अपने घर नहीं गयी और अब तो वह अलग ही रह रही है।

जेल में डालने की देती है धमकी

पति ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि जब भी वह पत्नी को मनाने और घर लाने के लिए गये। तब उनकी सीओ सदर पत्नी आस्था जायसवाल ने उन्हें धमकी दी। पत्नी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल में डाल दूंगी। पति डॉ. सत्यम ने यह भी बताया कि मार्च 2025 में उन्होंने तलाक लेने के लिए कोर्ट में आवेदन किया है।

लेकिन पत्नी न तो तलाक दे रही है और न ही उनके साथ रहने को ही तैयार है। जब बात करने की कोशिश की तो जेल में डाल देने की धमकी दी। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यह दंपती का निजी मामला है। डॉक्टर पति से बात हुई है। लेकिन उन्होंने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। इसलिए अभी इस मामले में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।

Tags:    

Similar News