UP: 17 सरकारी विभाग कर रहे पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष सेलिब्रेट

twitter-grey
Update:2017-09-01 18:36 IST
UP: 17 सरकारी विभाग कर रहे पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष सेलिब्रेट
UP: 17 सरकारी विभाग कर रहे पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष सेलिब्रेट
  • whatsapp icon

लखनऊ: बीजेपी के राजनैतिक-वैचारिक प्रतीक के रूप में पहचाने जाने वाले पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष को पार्टी सेलिब्रेट कर रही है। इसमें यूपी के 17 सरकारी विभागों को लगाया गया है। 25 सितम्बर को उनकी 100वीं जयंती है।

जिलों में पं. दीनदयाल पर आधारित प्रोग्राम भी कराए जाएंगे। जनकल्याणकारी प्रोग्राम की भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। जिलों में डीएम और सीडीओ को नोडल अफसर बनाया गया है। ब्लाक स्तर पर इसे सफल बनाने की जिम्मेवारी एसडीएम को सौंपी गई है। अन्त्योदय प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी, किसान मेला, महोत्सव, खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पाद से सम्बन्धित स्टाल और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

ये सरकारी विभाग कराएंगे प्रोग्राम

सूचना विभाग, पर्यटन, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, नगर विकास, खेल कूद, खादी एवं ग्रामोद्योग, संस्कृति, वन एवं वन्य जीव, परिवहन, कृषि, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, ऊर्जा, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग, प्राविधिक शिक्षा और नागरिक उडड्यन।

पीएम नरेन्द्र मोदी का 25 सितंबर को केरल के कोझीकोड में विशेष संबोधन का प्रोग्राम प्रस्तावित है। अब तक सियासी दल महात्मा गांधी, डा भीमराव अम्बेडकर, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल को सम्मान देते आए हैं। देश की राजनीति में यह पहला मौका है, जब पं दीनदयाल उपाध्याय की 100वीं जयंती को जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और देश भर में उन्हें सम्मान के साथ याद किया जा रहा है।

 

Tags:    

Similar News