शाहीन बाग़ की महिलाओं ने दिया वोट, तो इन्होने संभाल लिया प्रदर्शन का मोर्चा

दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर शनिवार को वोटिंग हो रही है। ऐसे में शाहीन बाग़ और जामिया क्षेत्र से भी लोग मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे।

Update: 2020-02-08 06:06 GMT

दिल्ली: दिल्ली विधान सभा चुनाव को लेकर शनिवार को वोटिंग हो रही है। ऐसे में शाहीन बाग़ और जामिया क्षेत्र से भी लोग मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। बता दें कि शाहीन बाग़ की प्रदर्शनकारी महिलाएं वोट देने के लिए जब बूथ में लंबी लाइन में लगी तो भी प्रदर्शन क्षेत्र खाली नहीं हुआ। उनकी जगह सिखों ने प्रदर्शन का मोर्चा संभाल लिया है। वहीं जब तक प्रदर्शनकारी महिलाएं वोट देकर वापस नहीं आती, सिख समुदाय के लोग वहीं बैठे रहेंगे।

शाहीन बाग़ की महिला वोट देने पहुंची पोलिंग बूथ:

दरअसल, आज दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। मतदान के मद्देनजर दिल्ली के अति संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा है। ऐसे में शाहीन बाग़ में लगभग 2 महीने से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं भी अपने मताधिकार का उपयोग करने पोलिंग बूथ पहुंची।

ये भी पढ़ें: Live: दिल्ली में खिलेगा कमल या बनेगी AAP की सरकार, अब तक पड़े इतने वोट

सिखों ने संभाला शाहीन बाग़ प्रदर्शन का मोर्चा:

इसी कड़ी में शाहीन बाग़ में अभी केवल 15 से 20 महिलाएं धरने पर बैठी हुई हैं। बाकी की महिलाएं वोटिंग की लाइन में लगी हुई हैं। इस दौरान शाहीन बाग़ में देखने वाला नजारा कुछ और ही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं की अनुपस्थिति में पंजाब से आये सिख प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हुए हैं। सिखों ने आज शाहीन बाग़ का मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी ली है। इस बारे में उनका कहना है कि जब तक महिलाएं वोट डाल कर नहीं लौटेंगी हम यहां से जाने वाले नहीं हैं।

इसके अलावा दिल्ली के जामिया नगर में वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग यहां वोट डालने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

जामिया-शाहीन बाग में कड़ी सुरक्षा:

इसके अलावा दिल्ली के संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल जामिया और शाहीन बाग़ स्थित पोलिंग बोथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती यहां की गयी है।

ये भी पढ़ें: Delhi Election 2020: यहां खराब हुआ EVM तो इस बूथ पर अंधेरे में वोटिंग

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग के लिए 2689 जगहों पर कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. करीब 1 करोड़ 47 लाख वोटर आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इस चुनावी व्यवस्था में 90 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Tags:    

Similar News