Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज में लाइन विवाद पर हंगामा, महिला और सुरक्षाकर्मियों के बीच चप्पलबाजी
Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लाइन तोड़कर मरीज को अंदर भेजने के आरोप पर विवाद हो गया। बहस के दौरान महिला और सुरक्षाकर्मियों के बीच चप्पलबाजी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Etah News
Etah News: एटा जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित डाक बगलिया में स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कतार तोड़कर एक मरीज को सीधे डॉक्टर के पास भेजे जाने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला और ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड व मैडिकल कालेज सुरक्षाकर्मी के बीच तीखी नोकझोंक के बाद चप्पलें तक चल गईं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोज की तरह मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी और लोग घंटों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि एक मरीज को कतार की अनदेखी करते हुए सीधे चिकित्सक के कक्ष में भेज दिया गया। इस पर लाइन में खड़ी एक महिला ने विरोध जताया और मामला बढ़ता चला गया।
विरोध के दौरान महिला और वहां मौजूद महिला होमगार्ड व सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान अभद्रता और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि महिला ने गुस्से में सुरक्षाकर्मियों पर चप्पलों से हमला कर दिया।जबकि आरोप यह भी है कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा महिला पर हमला किया गया उसके बाद वह उग्र हो गयी।मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में महिला और महिला होमगार्ड के बीच तीखी बहस और चप्पलबाजी साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद ओपीडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ जुट गई।
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बिना लाइन अंदर भेजा गया मरीज कौन था और उसे किसके कहने पर प्राथमिकता दी गई। मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. चंद्रा ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से किसी की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है लोग वीडियो होने के बाद भी घटना मानने को तैयार नहीं है।