Etah News: अवैध खनन पर डीएम का बड़ा प्रहार, दो जेसीबी पर 10 लाख का जुर्माना

Etah News: एटा में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने दो जेसीबी मशीनों पर कुल 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया। बिना अनुमति खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Update:2026-06-26 18:03 IST

अवैध खनन पर डीएम का बड़ा प्रहार, दो जेसीबी पर 10 लाख का जुर्माना (Photo- Newstrack)

Etah News: जनपद में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देश पर तहसील अलीगंज क्षेत्र में अवैध खनन में प्रयुक्त दो जेसीबी मशीनों पर 5-5 लाख रुपये, कुल 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

जिलाधिकारी द्वारा पारित आदेश के अनुसार जेसीबी मशीन संख्या UP 82 AT 5635 तथा थाना राजा का रामपुर क्षेत्र से पकड़ी गई जेसीबी मशीन संख्या UP 87 AT 0038 को पहले ही तहसील प्रशासन ने जब्त कर लिया था। प्रकरण की जांच और अभिलेखों के परीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिहार/प्रवर्तन संबंधी) नियमावली-2021 के तहत दोनों मशीनों पर 5-5 लाख रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

अवैध खनन परकार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने स्पष्ट कहा कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के किसी भी प्रकार का खनन या खनिज परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संबंधित धाराओं के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन पर सतत निगरानी रखने और दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन से राजस्व को होने वाली क्षति रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई को जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags:    

Similar News