Etawah News: सांप के काटने से 15 साल की बच्ची की मौत, सदमे में मां की तबीयत हुई खराब

Etawah News: इटावा में लगातार हो रही बारिश के बाद जहरीले सांप अपने बिल को छोड़कर रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं और लोगों को अपने हमले का शिकार बना रहे हैं।

Update:2025-07-27 17:46 IST

Etawah News

Etawah News: जनपद में जहरीले सांप के द्वारा काटे जाने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना सुन मां की तबियत बिगड़ गई। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मां के साथ छत पर सो रही थी बेटी

इटावा में लगातार हो रही बारिश के बाद जहरीले सांप अपने बिल को छोड़कर रिहाइशी इलाकों में पहुंच रहे हैं और लोगों को अपने हमले का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही कुछ बिठौली इलाके में देखने को मिला जहां जहरीले सांप के काटे जाने से 15 साल की लड़की की मौत हो गई। मामले को लेकर बताया गया कि 15 साल की शिवानी अपनी मां रजनी के साथ छत पर सो रही थी। तभी किसी जहरीले सांप ने शिवानी को काट लिया परिवार के लोग तुरंत नजदीकी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां से शिवानी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया लेकिन शिवानी की जान नहीं बच सकी।

एंबुलेंस नहीं मिली तो निजी वाहन से लेकर पहुंचे अस्पताल

शिवानी को जहरीले सांप के द्वारा काटे जाने के मामले में लड़की के पिता प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी बेटी को जहरीले सांप ने काट दिया था जिसे तुरंत चेक करने का अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बेटी की हालत नाजुक बताई तुरंत एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिसके बाद उसे निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी जैसी ही मेरी पत्नी को हुई उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा। शिवानी के मौत से परिवार और गांव के लोग काफी सदमे में दिखाई दिए।

Tags:    

Similar News