Etawah News: मिशन शक्ति टीम ने सुलझाया पति-पत्नी का विवाद, परिवार टूटने से बचाया

Etawah News: इटावा में मिशन शक्ति टीम ने काउंसलिंग के जरिए पति-पत्नी के विवाद को सुलझाकर परिवार को टूटने से बचाया। दोनों ने आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने पर सहमति जताई।

Update:2026-08-12 17:34 IST

Etawah News

Etawah News: इटावा जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस की महिला टीम ने पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवार को टूटने से बचाया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद दूर कर भविष्य में साथ रहने और परिवार में सौहार्द बनाए रखने पर सहमति जताई।

जानकारी के अनुसार, थाना सिविल लाइन क्षेत्र की कृष्णा पुरुष कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां उनकी काउंसलिंग की गई।काउंसलिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने पति-पत्नी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विवाद के कारणों को समझने का प्रयास किया। टीम ने दोनों को वैवाहिक जीवन के महत्व, आपसी विश्वास, सामंजस्य और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बारे में समझाया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों से शांतिपूर्वक बातचीत करते हुए एक-दूसरे की भावनाओं और परिस्थितियों को समझने की अपील की।

काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी ने भी एक-दूसरे की बातों को समझा और अपने बीच चल रहे मतभेदों को खत्म करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों ने भविष्य में आपसी समझ और सहयोग के साथ वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने तथा परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का निर्णय लिया।मिशन शक्ति टीम की पहल और प्रभावी काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त हो गया। दोनों पक्षों ने सहमति से साथ रहने का फैसला किया। पुलिस टीम के प्रयास से परिवार टूटने से बच गया। पति-पत्नी और उनके परिजनों ने मिशन शक्ति टीम की पहल की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य विवादों को संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को सुरक्षित रखना है।

Tags:    

Similar News